चंडीगढ़ में मौसम विज्ञान विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण कल अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वह भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था. मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चंडीगढ़ में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी. लेकिन बारिश नहीं हुई. इस समय केवल बादल छाये हुए हैं।
चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है
