“ब्लैकस्पॉट 100 मीटर की दूरी पर है”: पंजाब पुलिस द्वारा दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉटस की सफलतापूर्वक मेप करने स्वरूप यात्रियों को सचेत करेगी मैपलज़ एप

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब की सडक़ों को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध
पंजाब नेविगेशन प्लेटफार्म पर सभी दुर्घटनाओं वाले स्थानों की मैपिंग करने वाला पहला राज्य बन गया है: डीजीपी पंजाब गौरव यादव
पंजाबी में वॉयस अलर्ट चौकस ड्राइविंग कम्युनिटी बनाने की तरफ एक अहम कदम है: ए. डी. जी. पी. ट्रैफिक ए. एस. राय
चंडीगढ़, 1 जनवरी:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रमुख प्रोजैक्ट ’सडक़ सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत से पहले पंजाब की सडक़ों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक और पहलकदमी करते हुये पंजाब पुलिस ने मैपमाईइंडिया के सहयोग से राज्य भर की 784 दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉटों को नेविगेशन सिस्टम मैपलस एप के द्वारा मेप किया है।
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ यह जानकारी देते हुये बताया कि मैपलस एप का प्रयोग करने वाले नागरिक अब पंजाबी में वॉयस अलर्ट प्राप्त करेंगे जो यात्रियों को आगे आने वाले ब्लैक स्पॉट के बारे सचेत करेंगे, जिससे पंजाब सडक़ सुरक्षा के हिस्से के तौर पर दुर्घटनाग्रस्त स्थानों की मैपिंग करने वाला पहला राज्य बन गया है।
मैपमाईइंडिया की मैपलस एप, जिसको विशेष तौर पर भारत के लिए 100 फ़ीसद स्वदेशी एप के तौर पर तैयार किया गया है, वॉयस संदेश “ब्लैकस्पॉट 100 मीटर की दूरी पर है” देकर यात्रियों को सचेत करेगी, जिससे पंजाब दुर्घटनाओं के बारे जानकारी देने वाला एकमात्र राज्य बना है। एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट एक ऐसी जगह है जहाँ इतिहास में आम तौर पर सडक़ी यातायात हादसे घटते रहते हैं।
अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. डी. जी. पी.) ट्रैफिक़ अमरदीप सिंह राय ने अपने विचार सांझा करते हुये इस बात पर ज़ोर दिया कि यह ड्राइविंग सहायता पंजाब की सडक़ों पर समूचे सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव के लिए तैयार की गई है। उन्होंने विश्वास प्रकटाया कि पंजाबी में वॉयस अलर्ट को सक्रियता से लागू करना एक और ज्यादा चौकस ड्राइविंग कम्युनिटी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के ब्लैक स्पॉटस की ऐसी व्यापक मैपिंग को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने के लिए पंजाब गर्व महसूस करता है। इसके इलावा, इस नवीन सुरक्षा को उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतों के अनुसार बनाया गया है, जो क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस अलर्ट की पेशकश करती है।
पंजाब के ट्रैफिक़ सलाहकार डा: नवदीप असीजा ने कहा कि मैपमाईइंडिया के सहयोग से राज्य भर में ट्रैफिक़ प्रबंधन को सुचारू बनाने के साथ-साथ बिना किसी लागत के नागरिकों, यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए हमारे यत्नों में से एक विशेष कदम है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Translate »